गोपालगंज, फरवरी 4 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि मामूली विवाद को लेकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने करीब 22 हजार रुपए की सोने की चेन और 430 रुपए नकद भी छीन लिए। मामले में मीना देवी और शिवम कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.