मुंगेर, मार्च 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की देर शाम हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के शेख टोला और सिंहपुर के बीच स्थित पुलिया के निकट दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में 9 लोगों को नामजद कर सात को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम मारपीट और पथराव की घटना के बाद जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद समेत एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार, प्रशिक्षु थानाध्यक्ष सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जानकारी ली और देर रात तक डटे रहे। वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी इस क्षेत्र में पुलिस बलों की मुस्तैदी रही। इधर हवेली खड़गपुर पुलिस ने पूरी घटना की तहकीकात और उसने शामिल चिन्हित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 9 व्यक्ति को नामजद आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.