बदायूं, मार्च 26 -- कुंवरगांव। घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित वारंटी को थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मुनव्वर हुसैन पुत्र मुंशी निवासी गांव बावट थाना कुंवरगांव के खिलाफ उक्त आरोपों में कोर्ट से वारंट जारी था। वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...