शामली, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र के गांव जन्नत कालोनी व मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जन्नत कॉलोनी निवासी इजहार बादशाह ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन स्थानीय युवकों ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी देकर भाग गए। बीते सोमवार की दोपहर करीब को इजहार बादशाह पुत्र शाहनवाज अख्तर अपने घर पर बैठे हुए थे, तभी जन्नत कॉलोनी के निवासी जाबिर पुत्र राशिद, शहजाद पुत्र अली हसन जोगी और राशिद उर्फ लारा उनके घर आए। उन्होंने बाहर बुलाकर गाली-गलौज शुरू की और फिर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हस्तक्षेप कर आरोपियों को रोका। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से ...