रामपुर, जून 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेत पर मेढ़ डालने जा रहे एक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाबनगर निवासी मुकट सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जून की सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत पर मेढ़ डालने जा रहे थे। आरोप है कि शिव मंदिर के पास गांव मिलक निब्बी सिंह निवासी ओमकार सिंह और लावन ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और डंडे जैसे हथियारों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज बीच-बचाव करने आए उनके चाचा बदन सिंह और ताऊ रामपाल सिंह को भी पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के...