कन्नौज, जून 5 -- तालग्राम, संवाददाता। छोटे नगला गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव छोटे नगला निवासी उदयवीर पुत्र बनवारीलाल लोधी राजपूत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 मई की सुबह उनका पुत्र गौरव कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि गांव के बाहर रास्ते में गांव निवासी इस्पेक्टर पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल, अभिलाख पुत्र इस्पेक्टर तथा फूलन देवी पत्नी इस्पेक्टर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आरोप है कि घटना के बाद तीनों आरोपित जान से मारने की...