बदायूं, मई 17 -- दीवार के विवाद में घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लोहे की रॉड से हमला कर युवक को घायल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मचौना की मड़ैया का है। यहां के रहने वाले नेम सिंह ने एसीजेएम द्वितीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के पूरन, गौतम और राजाबाबू पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि 14 जून 2025 को मकान की दीवार सीधी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद पूरन लोहे की रॉड तथा गौतम और राजाबाबू लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पूरन ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की रॉड से वा...