वाराणसी, फरवरी 14 -- शिवपुर। फिजियोथैरेपी सेंटर संचालक दांदूपुर निवासी राजन कुमार गौतम ने मारपीट और दलित उत्पीड़न में शिवपुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि 13 फरवरी की रात वह सेंटर से घर आ रहा था। घर से लगभग 300 मीटर पहले बाइकसवार तीन लोगों ने रोका। सभी ने अपना मुंह बांध रखा था। जाति सूचक गाली देते हुए लाठी-डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए पास में मंत्री अनिल राजभर के आवास में भागा तो एक व्यक्ति पीछे दौड़ा। वहां उपस्थित एक सुरक्षा गार्ड के शोर मचाने पर भाग गया। राजन ने अनौली निवासी डबलू राजभर, चोलापुर के बेनीपुर निवासी राजेश राजभर, एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...