प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 18 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। 10 फरवरी 2025 की रात करीब नौ बजे अपने घर की छत पर टहल रही थी। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और उसके घर का सामान ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी उसका मुंह दबाकर घसीटते हुए अंधेरे में ले गए। उसके कपड़े फाड़ दिए, शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान के मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि उसकी बेटियों के साथ भी छेड़खानी का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस से मामले की नामजद शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की तहरीर और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.