बदायूं, अप्रैल 27 -- खेत पर घेरकर मारपीट, छेड़छाड़, फोन छीनने, जमीन पर कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और नारेबाजी करने का भी आरोप लगाया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की सुबह वह अपने पति के साथ अपने खेत पर स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर पूजा और हवन करने पहुंची थीं। यह कार्यक्रम हर वर्ष स्थापना दिवस के रूप में किया जाता है। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मैराज अहमद पुत्र नियाज अहमद, हफीज पुत्र फुन्नन, मुनव्वर और उसका पुत्र साकिर अतीक अहमद समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। आरोप है, हफीज ने मोबाइल फोन...