धनबाद, जनवरी 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला सोनार बस्ती निवासी सौरव सिंह ने झरिया थाना में मारपीट और चेन छिनतई की शिकायत की है। सौरव सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को कार से झरिया से घर जा रहा था। जैसे ही गोशाला मोड़ पहुंचे, तभी इंडस्ट्री निवासी कुछ लोगों ने कार का पीछा कर कार को रोका। वेबजह गाली ग्लौज करने लगे। सोने की चेन छीन ली। एक व्यक्ति पिस्तौल से फायरिंग करने लगा। वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचा कर भाग निकले। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...