वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। लालपुर पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि स्वामी विवेकानंद नगर, छोटालालपुर निवासी मिथिलेश कुमार चौबे शिवपुर स्थित जमीन पर 12 मार्च को चहारदिवारी का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान राजन पटेल, मुन्ना लाल पटेल, लल्लन पटेल उर्फ बल्लर, विनय कुमार पटेल, प्रदीप कुमार सिंह, बृजेश सिंह, सुनील कुमार यादव, लालबहादुर पटेल व कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मजदूरों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीड़ित के साथ भी हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...