भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाने में जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट एवं नौ हजार रुपये छीनने का मामला पहुंचा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव निवासी रीता देवी पत्नी ताड़केश्वर दुबे ने तहरीर में कहा कि पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कराने के बाद वहां पर दीवाल पर पानी देने गई थी साथ में बेटा अनुराग भी था। बटवारे को लेकर रंजिश रखने वाले सुग्रीव दुबे, शिवम दुबे, शुभम दुबे एवं लक्ष्मी देवी ने मारपीट किया। इतना ही नहीं, आरोपितों ने पर्स में रखे नौ हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.