सीवान, मई 16 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अमरनाथ महतो की पत्नी फूल कुमारी देवी, पुत्र गुलशन कुमार महतो और राकेश कुमार महतो के अलावा प्रदीप महतो का पुत्र अशिवनी कुमार महतो शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मारपीट में युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...