मारपीटकर नगदी व जेवर लूटे, प्राथमिकी
गोपालगंज, जून 28 -- भोरे। शनिवार को थाने के रघुनाथपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने, नगदी और जेवर छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गांव की बिंदा देवी ने अपने ही गांव के अनिल यादव, सूरत यादव, रामायण यादव, ममता रानी, सुनील यादव और यूपी के मैनपुरी निवासी बबलू यादव के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। जिसमें कहा है कि सभी आरोपी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ ही बेटी रूबी देवी को पीटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान महिलाओं के जेवर भी छीनते हुए बक्से में रखे एक लाख रुपए लूट लिए गए। ------ करंट से गाय की मौत भोरे। प्रखंड के कावे गांव में शनिवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से विजय पांडेय की गाय की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की शाम गाय अपने खूंटे पर बंधी हुई थी। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.