देवघर, मार्च 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के युगराय गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और छेड़छाड़ को लेकर सात नामजद सहित आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। युगराय छोराठ पंचायत अंतर्गत युगराय निवासी 61 वर्षीया महिला ने बताया है कि उनकी एक जमीन एम्स देवघर के सामने स्थित है, जिसका प्लॉट संख्या 23 तथा जमाबंदी संख्या 4 है। जमीन पर अपनी ओर से बाउंड्री करा रखी थी। आरोप है कि 8 मार्च 2026 की रात करीब एक बजे झुन्नी उर्फ दीनानाथ सिंह, पिता- मिथिलेश प्रसाद सिंह, ग्राम गिधैया, राजू यादव, पिता- शंकर यादव, ग्राम गिधैया, संजय यादव, पिता- त्रिपुरारी यादव, ग्राम गिधैया, विक्की राणा, पिता- धपर राणा, ग्राम खरकुआं, शंभु यादव पिता- धनेश्वर यादव, ग्राम बंदरबासा, लक्ष्मण यादव ग्राम शंकरपुर तथा सोनू राउत, पिता- रनथा राउत, ग...