भागलपुर, अप्रैल 27 -- नवगछिया। निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी का आरोप एक युवक ने दूसरे युवक सहित कुछ लोगों पर लगाया है। पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गया था। वापसी के दौरान रास्ते में आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीन ली गई। घटना में चार अन्य लोगों ने भी मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली व मारपीट कर सोने की चेन छिनतई, प्राथमिकी दर्ज रंगरा पुलिस ने आवेदन नहीं लिया। उसने एसपी कार्यालय में आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल

हिंदी हिन्दुस्त...