फिरोजाबाद, मार्च 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक और कार सवारों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों की पहचान कर ली है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात 10 बजे कार सवार एक परिवार बौद्याश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए आए थे। महिलाएं कार से उतरकर सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान बौद्याश्रम रोड की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवारों से महिलाएं टकराने से बाल-बाल बच गई थीं।दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। युवकों ने दुकानों के आगे रखी पट्टी तोड़ दीं। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया लेकिन त...