मारपीट, धमकी और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, जून 14 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बेलहर कला निवासी दुर्गेश राय की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अभिलेख के अनुसार दुर्गेश राय ने शिकायत में बताया कि उन्होंने स्टांप बिक्री से जुड़े एक मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत की जांच के बाद विपक्षी पक्ष उनसे नाराज चल रहा था। आरोप है कि 13 जून 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बेलहर कला मार्ग पर आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही उनकी दोपहिया वाहन को भी क्षति पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने नगर पंचायत बेलहर कला निवासी बृजनन्दन राय, कृष्णनन्दन राय तथा अभिषेक राय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.