प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के सतनापुर सिंधौर निवासी हितेंद्र कुमार तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पवन पटेल, अखिल, आयुष सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पांच फरवरी की शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपियों ने बच्चों के विवाद में घर में घुसकर उसे मारापीटा और घर का सामान तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...