काशीपुर, मार्च 1 -- जसपुर। घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने अधिवक्ता समेत चार लोगों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया है। छह वर्ष पहले एक महिला ने गांव के रविराज, उसके भाई अंचल कुमार, गांव के अभिषेक, सुधीर पर घर में घुसकर मारपीट कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने अपने तर्क पेश किए। गवाह सबूतों के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी ने आरोपियों पर लगाए गए आरोपों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अधिवक्ता रवि राज ने बताया कि उन्हें एवं उनके साथियों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...