संभल, जुलाई 1 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिंहावली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सिंहावली निवासी राजेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 17 अप्रैल 2026 को गांव के ही श्रीपाल, अजयपाल, जगपाल, मनोज, शौराज, रोदास, त्रिमल और सुमित ने उनके भाई गोवर्धन के साथ लाठी-डंडे लेकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान आरोपी उनके घर में भी घुस आए और उत्पात मचाया। तहरीर के आधार पर थाना कैलादेवी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 105/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 190, 333, 115(2), 352 एवं 351(3) में आठों नामजद आरोपियों ...