मधुबनी, फरवरी 17 -- झंझारपु। थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत अंतर्गत भंडारी मुसहरी में सोमवार दोपहर विषैले सांप के डंसने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भंडारी मुसहरी निवासी शिवलाल सदाय के रूप में हुई है। गांव के एक घर में गेहुमन सांप दिखाई देने पर उसे मारने के प्रयास में शिवलाल सदाय आगे बढ़े। इसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि पूर्व प्रखण्ड प्रमुख राम कृष्ण प्रसाद ने भी की है। उन्होंने बताया कि शिवलाल सदाय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही इलाके में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्...