जौनपुर, दिसम्बर 10 -- महराजगंज। क्षेत्र के सराय दुर्गादास निवासी सीमा मिश्रा मंगलवार को थाने पर तहरीर दिया। आरोप लगाया कि दिनेश तिवारी, राकेश, देवी प्रसाद व आकाश विवादित जमीन पर नीम के पेड़ को काट रहे थे। विरोध करने पर गाली गलौज दिया और जान से मारने की धमकी दी। जो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...