देवघर, अगस्त 31 -- स्थानीय अंबेडकर चौक कोर्ट मोड़ से सोमवार को भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में छात्र नेता देवेंद्र महतो विशेष रूप से उपस्थित थे। स्थानीय छात्रों ने मौके पर पहुंचे छात्र नेताओं का स्वागत किया। माल्यार्पण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि इसी मधुपुर के मारगोमुंडा से अभय तिवारी नौकरी बेचने का काम करता है, पैसा लाओ नौकरी पाओ, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। राज्य में नौकरियों को बेचा जा रहा है, चाहे वह जेपीएससी या सीजीएल की परीक्षा हो, या चौकीदार से लेकर चपरासी तक की नौकरी। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया। कहा कि संताल परगना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार अभियान में हूं। यहां छात्रों का अपार समर्थन मिल रहा है। सरकार हमारा हक अधिकार छीन रही है, ले...