देवघर, जून 24 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में बुधवार को एसआइआर को लेकर बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदाता सूची शुद्धिकरण, सत्यापन और अद्यतन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की, कहा कि एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि केवल पात्र व वास्तविक मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज न हो। बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मतदाता सूची ...