सोनभद्र, जुलाई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के खाई में गत 12 जुलाई को मिले नवविवाहित दंपती के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक राहुल यादव के पिता बुल्लू यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर डॉक्टर समेत तीन लोगों पर साजिश रचकर पुत्र और बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के तिरनाही गांव निवासी बुल्लू यादव ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र राहुल यादव की शादी छह मई को सलखन निवासी इंद्रवती उर्फ इंदु उर्फ चंदा से हुई थी। शादी के बाद इंदु रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्य कर रही थी और मायके से ही नौकरी पर आती-जाती थी। राहुल अक्सर उसे अ...