सोनभद्र, जुलाई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में रविवार सुबह गहरी खाई से एक दंपती के सड़े-गले शव मिलने से हड़कंप मच गया। शवों के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने मारकुंडी घाटी की गहरी खाई में एक महिला और एक पुरुष के शव पड़े देखे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव कई दिनों पुराने होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुके थे तथा उनमें कीड़े पड़ गए थे। शवों की स्थिति देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया कि दोनों की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद चोपन थान...