सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार को मारकुंडी गांव से हुई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डीएम किए शुभारंभअभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ गांव की गलियों में पैदल पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर साफ-सफाई, जलजमाव रोकने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से साफ-सफाई करें। डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों से बचाव में स्वच्छता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि बुखार या बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय तत्का...