रांची, जून 22 -- खूंटी, संवाददाता। मारंगहादा थाना क्षेत्र के डेव मैदान में रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार को सामने आई, जब ग्रामीण दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतकों की पहचान सरजोमा चोगाटोला निवासी 16 वर्षीय सुनू टुटी और 42 वर्षीय सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सुनू, सुखराम और डेव गांव के जुसफ पुर्ती जंगल में जड़ी-बूटी की तलाश में गए थे। लौटते समय घर से महज 300 मीटर पहले वे डेव मैदान पार कर रहे थे। उस समय बारिश भी नहीं हो रही थी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से मृत महिला का शव पोस्टमार्टम, सरकारी मुआवजा दिलाने का पुलिस ने दिया भरोसा इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सुनू और सुखराम की मौके पर...