दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र दुमका द्वारा माय भारत युवा मंडल विकास अभियान 2026-27 का प्रारंभ जिला युवा अधिकारी दुमका सौरभ जैन गुरुवार को किया। कार्यालय में फिल्डवर्क कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ क्लब के माध्यम से संगठित कर खेलकूद एवं सामाजिक विकास कार्यों से जोड़कर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहा है। जिसके लिए फिलहाल प्रथम चरण में दुमका और जरमुंडी प्रखंड में यह कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 10 प्रतिशत अंशदान, पंजीकरण, नवीनीकरण पर हुई चर्चा उसके बाद अन्य प्रखंडों में भी यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। बैठक...