औरैया, अप्रैल 20 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय औरैया के बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र वेदांत कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल राउंड में स्थान हासिल किया है। काशीराम आवास विकास कॉलोनी निवासी वेदांत की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। फाइनल राउंड 12 और 13 अप्रैल को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां वेदांत को देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर भी मिला। इस दौरान उन्होंने युवाओं की ओर से देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- भारत बौधिक्स राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में सीयूएसबी के विद्यार्थियों बेहतर प्रदर्शन बताया गया कि इस प्रतियोगिता में देशभ...