बक्सर, फरवरी 16 -- बक्सर। माय भारत की ओर से युवाओं के लिए माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 17 फरवरी यानी मंगलवार है। सुन्दरम कुमार ने कहा कि यह पहल युवाओं को देश के बजट और विकास से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है। बताया कि माय भारत, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...