लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने बताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आम बजट के प्रति उनकी समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर तीन फरवरी से राष्ट्रीय स्तर पर माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 की शुरुआत हुई है। इस प्रतियोगिता के विजेता को विकसित भारत के विजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 3 फरवरी से माय भारत प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन क्विज के जरिए हो चुकी है जो आम बजट पर केंद्रित है। इसमें भागीदारी के लिए 17 फरवरी तक की समय सीमा है। युवा माय भारत पोर्टल पर रजिस्टर करके इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें बजट पर आधारित 30 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से विजेताओं को 17 फरवरी से तीन मार्च तक दूसरे दौर ...