मुरादाबाद, मई 13 -- मुरादाबाद। माय भारत कार्यक्रमों के बेहतर संचालन और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सेवकों की भर्ती होगी। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, युवा जागरुकता कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। चयनित स्वयंसेवकों को ब्लाक स्तर पर माय भारत कार्यक्रमों के संचालन में मदद ली जाएगी। इन्हें युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, जागरुकता अभियान चलाने तथा युवा क्लाबों के सशक्तिकरण का कार्य सौंपा जाएगा। चयनित स्वयंसेवकों को रुपए 5000 प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना ...