देवघर, अप्रैल 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच मधुपुर शाखा द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक सेवाओं की सराहना की। समाज के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष आदित्य लच्क्षीरामका, तुषार डालमिया, अंकित कलबलिया, निखिल बथवाल और गोविंद झुनझुनवाला उपस्थित थे। मंच के सदस्यों ने कहा कि सिविल सेवा दिवस हमें समाज के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की निष्ठा और सेवा भावना को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.