मायुमं झरिया शाखा ने रक्तदान कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक को किया सम्मानित
धनबाद, जून 13 -- झरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झरिया के विवेक लिल्हा को 'राष्ट्रीय संयोजक रक्तदान' बनाया गया है। इस खुशी में शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। शाखा के सदस्यों ने कहा कि करीब 25 साल बाद झरिया के किसी सदस्य को राष्ट्रीय टीम में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाखा अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि विवेक लिल्हा को यह पद उनकी मेहनत और सेवा भावना के कारण मिला है। उनके आने से रक्तदान के कार्यों को और मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- मायुमं झरिया शाखा ने रक्तदान कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक को किया सम्मानित इस अवसर पर असीम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनीष शर्मा, रमेश बंसल, विनोद शर्मा, विशाल पलसानिया, राहुल अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.