धनबाद, मार्च 12 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से 31 मार्च को झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में दर्पण कार्यक्रम हुआ। जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसको लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने पोस्टर जारी किया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में सोलो डांस, ग्रुप डांस, नृत्य नाटिका सहित सभी प्रकार के डांस फॉर्म प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। इस संबंध में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि मायुमं हमेशा से समाज में सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। दर्पण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अव...