धनबाद, मार्च 10 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से सोमवार को मातृ सदन अस्पताल में निःशुल्क कान जांच शिविर लगाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल उपस्थित थे। शिविर में इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स की ओर से कुंदन यादव, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी एवं बेबी कुमारी ने कुल 78 लोगों के कानों की जांच की। जबकि 36 लोगों के कानों की सफाई कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिए। मौके पर मंच के शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक चैतन्य अग्रवाल, यश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लील्हा, पूनम शर्मा, चन्द्रप्रकाश चौखानी, जया शर्मा, हेमंत केजरीवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...