धनबाद, मार्च 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से मानबाद में पिछले 8 दिनों से संचालित करियर काउंसलिंग 2026 कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन रेवेंशॉ यूनिवर्सिटी, कटक के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनय शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें विज्ञान के क्षेत्र, जूलॉजी, बॉटनी, यूपीएससी, राज्य सिविल सेवाएं तथा सीएलएटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शर्मा ने सरल एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। अतिथि का अंगवस्त्र एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.