धनबाद, मई 3 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा की रविवार को आयोजित आम सभा में सत्र 2026-27 के लिए नई समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में शैलेश बंसल अध्यक्ष, आशीष मित्तल सचिव, गोपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा विवेक लोधा उत्सव-प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाए गए। चुने गए सदस्यों का स्वागत किया गया। सभा में गत वर्ष की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। कहा गया कि गोविंदपुर शाखा अपनी स्थापना के 35 वर्ष पूरे करने जा रही है। इसके मद्देनजर खास योजनाएं एवं समारोह तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलेश बंसल, सचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, विवेक लोधा, कुणाल केजरीवाल, सौरभ बजाज, शुभम पिलानियां, ऋत्विक दुदानी, अमित बजाज, पवन अग्रवाल आदि सदस्यों ने भ...