धनबाद, मार्च 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से आयोजित नारी स्वावलंबन अभियान के तहत 28 फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, अतिथि आबदा परवीन, प्रशिक्षक नीतू देवी, यश अग्रवाल तथा चैतन्य अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 11 महिलाओं एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों में चांदनी देवी, किरण कुमारी, शोभा देवी, रोशन, सुमन देवी, चुन्नी ब...