धनबाद, जून 7 -- झरिया,प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से रविवार को झरिया श्री अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष सुनील सावाड़िया, राजकमल स्कूल के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज चव्हाण होंगे। समारोह में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई के 10वीं, 12वीं, स्नातक और सीए सहित अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के लगभग 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष किरण शर्मा पूरी टीम के साथ जुटी हुई हैं। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी सम्मेलन ने 145 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

हिंदी...