नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जब मन उलझन में हो और जीवन के किसी मोड़ पर सही रास्ता समझ ना आए, तब भगवद्गीता की शिक्षाएं इंसान को भीतर से संभालने का काम करती हैं। गीता के सातवें से बारहवें अध्याय तक भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसे कई गहरे विषयों को समझाया है, जो जीवन, मृत्यु, ईश्वर और भक्ति से जुड़े हैं। इन अध्यायों में कहीं संसार की माया से निकलने का रास्ता बताया गया है, तो कहीं मृत्यु के समय मन की स्थिति का महत्व समझाया गया है। आगे भगवान की विभूतियों, विराट स्वरूप और भक्ति के उस मार्ग की चर्चा आती है, जो मनुष्य को ईश्वर के करीब ले जाता है।माया को समझाता है सातवां अध्याय गीता के सातवें अध्याय को ज्ञान-विज्ञान योग कहा जाता है। इसमें श्रीकृष्ण संसार और उसकी प्रकृति के बारे में अर्जुन को समझाते हैं। मनुष्य जिस संसार को अपना सब कुछ मानकर उसमें उलझा रहता है,...