देहरादून, जुलाई 18 -- सेलाकुई, संवाददाता। माया देवी विश्वविद्यालय में हरेला पखवाड़े के तहत शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग दो सौ पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- माया देवी विश्व विद्यालय में पौधे रोपे गएहरेला पर्व का महत्व वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा,हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ व...