विकासनगर, अगस्त 29 -- माया देवी विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि विवि की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है। इस मौके पर प्रो. आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो. आरबी सिंह, बीएड प्रिंसिपल डॉ. सीता जुयाल, पंकज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारथी कॉलेज में मना राष्ट्रीय खेल दिवस यह भ...