माया देवी विवि में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन
विकासनगर, सितम्बर 30 -- माया देवी विवि के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का बुधवार को समापन हुआ। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को नैक मानकों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध एवं नवाचार और विद्यार्थी विकास के बारे में विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ कोसे ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता निरंतर प्रक्रिया है। फार्मेसी शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध, उद्योग-अकादमिक सहयोग और नई तकनीकों का उपयोग जरूरी है। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि नैक मानकों को केवल मान्यता की प्रक्रिया न मानकर संस्थागत गुणवत्ता सुधार का माध्यम बनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- तकनीक से स्वास्थ्य तक, भविष्य के लिए तैयार हो रहे एक्सिस कॉलेजेज़ के विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.