विकासनगर, अप्रैल 30 -- माया देवी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेनरागा 2026 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आशीष सेमवाल, प्रो. वाइस चांसलर प्रो. डॉ. संदीप विजय एवं रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो. डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक और कलात्मक महोत्सव ...