नई दिल्ली, जुलाई 6 -- रतन टाटा (Ratan Tata) की भतीजी माया टाटा को एक बड़ी जिम्मेदारी ट्रेंट में मिलने जा रही है। इकनॉमिक टाइम्स रिपोर्ट के अनुसार माया टाटा अब ट्रेंट (Trent Limited) के फ्लैगशिप ब्रांड वेस्टसाइड (Westside) के ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग काम संभालेंगी। इससे पहले वो टाटा डिजिटल (Tata Digital) के लिए काम कर चुकी हैं। बता दें, माया टाटा कंपनी के ऑनलाइन रिटेल ऑपरेशंस को को बढ़ाने पर अपना फोकस कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- नौकरीपेशा और बिजनेसमैन ही नहीं इन लोगों को भी भरना होगा ITR माया टाटा को कितनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ट्रेंट का प्रतिशत रेवन्यू वेस्टसाइड से आता है। कंपनी अब ऑनलाइन बिजनेस के साथ-साथ स्टोर पर भी फोकस बढ़ा रही है। हाल ही में ट्रेंट ने यूएएई में अपना स्टोर लॉन्च किया था। ट्रेंट ...