मेरठ, जून 8 -- मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट की ओर से औघड़नाथ मंदिर में रविवार को श्री राधे पुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण राधे राधे के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। विधि विधान के साथ कथा स्थल पर व्यास पूजन किया गया। कथा में मुख्य यजमान के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. मधु वाजपेयी रहे। कथा वाचक गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने कण्व ऋषि को प्राप्त हुए परम ब्रह्म श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दिव्य दर्शन की कथा सुनाई। कहा कि माया के प्रभाव से मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। यह भी पढ़ें- माया के कारण परम सत्य को पहचान नहीं पाता जीव : गोपाल कृष्ण अनेक बार परम सत्य के साक्षात् होने पर भी जीव उसे पहचान नहीं पात...